महाकाल मंदिर में डॉ. तोगड़िया का किया सम्मान

0
119

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक द्वारा डॉ. तोगड़िया को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। यहां महानिर्वाणी अखाड़ा महंत विनीतगिरी से भी भेंट की। इसके पश्चात वे मक्सी रोड स्थित अवधेशधाम पहुंचे, जहाँ डॉ. अवधेशपुरी महाराज से भेंट कर भोजन ग्रहण किया। यहां परिषद के कार्यकर्ताओं को हिन्दू रक्षा की शपथ दिलाई व हिन्दू हित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात वे संभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात बड़नगर के लिए प्रस्थान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here