नजदीकी रिश्तेदार की अंतिम यात्रा में पहुंचे सीएम श्री चौहान

शनिवार सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सीहोर पहुंचे। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। दरअसल स्थानीय इंग्लिशपूरा निवासी भवानी सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

भवानी सिंह चौहान मुख्यमंत्री शिवराज के बड़े भाई नरेंद्र सिंह चौहान के ससुर थे। 82 वर्षीय भवानी सिंह चौहान का निधन शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे भोपाल के नोबल अस्पताल में हुआ। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और निमोनिया होने के कारण भर्ती थे। सीएम शिवराज ने यहां पहुंचकर भवानी सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह भी सीहोर पहुंची थीं। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और आधे घंटे बाद भोपाल लौट गई। शुक्रवार रात से ही इंग्लिशपूरा में पुलिस तैनात है। एसपी मयंक अवस्थी ओर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर सुबह से व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं। शहर के भोपाल नाके से इंग्लिशपुर तक रास्ता रोक कर मार्ग डायवर्ट किया गया है। साथ ही इंदौर भोपाल हाइवे पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह व राहुल सिंह के पिता व सीएम के बड़े भाई नरेंद्र सिंह चौहान के ससुर भवानी सिंह चौहान पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल सिंह और मनोज सिंह देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here