बेटे ने वृद्ध माता-पिता पर किया पत्थर व लाठी से हमला

ग्वालियर के भितरवार इलाके में कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय माता-पिता पर पत्थर और खंडाें से हमला कर दिया। नशेड़ी पुत्र का जब इतने से ही मन नहीं भरा ताे उसने वृद्ध दंपती काे लाठियाें से बेरहमी से पीटा।

जिससे दाेनाें काे गंभीर चाेटें आई हैं। घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया है, जबकि मां का अस्पताल में उपचार जारी है।

मामला भितरवार के करहिया थानांतर्गत रिछारी कलां गांव का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात 10 बजे के आसपास नीरज कुशवाह अपने एक अन्य साथी के साथ शराब के नशे में धुत्त अपने घर पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने अपने 65 वर्षीय पिता पूरन सिंह कुशवाह पुत्र डब्बू राम कुशवाह एवं 61 वर्षीय मां विद्या बाई पर पत्थर व खंडाें से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद अपने शराबी दाेस्त के कहने पर बेटे ने लाठियाें से माता-पिता काे पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं बेटे के द्वारा की गई मारपीट और लाठी-डंडों और खंडों पत्थरों की मार से घायल दोनों वृद्ध दंपती की चीख निकल गई। जिसे सुनकर पास के ही कमरे में रहने वाला बड़ा पुत्र नंदे एवं उसकी पत्नी मंजू दोनों आ गए और अन्य ग्रामीणों की सहायता से अपने वृद्ध माता पिता को बचाते हुए डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलने के 5 मिनिट बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस काे देखते ही आराेपित अपने साथी के साथ माैके से भाग निकला। वहीं गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर हाेने के कारण ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पिता की अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई है। वहीं वृद्ध मां का इलाज जारी है। रविवार की सुबह आराेपित नीरज कुशवाह को पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here