पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ की बैठक आयोजित

0
106

उज्जैन। म.प्र.स. पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ उज्जैन की सालाना बैठक उज्जैन में आयोजित की गई। बैठक में विभाग से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ  अधिकारी मोहन पारखे को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष भर का आय-व्यय का लेखा-जोखा का विवरण कोषाध्यक्ष के.आर. डावरे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिले से आये पदाधिकारियों ने अपनी समस्या एवं सुझाव प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व उपप्रांताध्यक्ष एवं संरक्षक राजेन्द्र शर्मा ने की। अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री आर.के. जोशी थे। इस अवसर पर जिले से पधारे सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आर.के. जैन, उमेशसिंह चौहान, टी.सी. सोलंकी, आय.एम. खान, व्ही.एस. चौहान, सूर्यप्रकाश पंड्या, एस.पी. शक्तावत, संजय तिवारी, रुपेंद्र नाथ शर्मा, मनोज अग्रवाल, रविन्द्र राठौर, एच.एस. ठाकुर, अशोक सिरोलिया, सुरेश शर्मा, डी.एल. मालवीय, देवेन्द्र सिंह चौहान, शेखर रावत, रानी मांझी, नरेन्द्र ललावत, कमल परमार, सुनील यादव, सुरेश नाहटे, सुनील पाटीदार, दिनेश मारू, सुनील डाबे आदि अधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष के.सी. चौहान ने किया। आभार जिलासचिव दिलीप मेहता ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here