रायसेन में नारी को सम्मान – राष्ट्र स्तरीय नारी गौरव सम्मान से रायसेन की समाजसेवी मंजू मिलिंद धर्माधिकारी को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्राहलय में हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद वर्धा महाराष्ट्र के तत्वाधान में सृजन वाङ्मय परिषद भोपाल द्वारा राष्ट्रस्तरीय नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में 50 से अधिक महिलाओं को उनके क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में सृजन वाङ्मय परिषद के अध्यक्ष डॉ गिरीश त्यागी, महासचिव सैयदा इसरार कुरैशी ने रायसेन की समाज सेवी मंजरी (मंजू) मिलिंद धर्माधिकारी रायसेन को राष्ट्रस्तरीय नारी गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here