सागर में गर्मी की दस्तक, पारे में आया उछाल – दिन का तापमान 39 डिग्री पर पहुंचा, दोपहर में गर्म हवाओं के थपड़ों से लोग हलाकान

सागर में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। जिससे गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही तल्ख धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप में चुभन बढऩा शुरू हो गई है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। सोमवार सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। यह स्थिति आगामी दो दिन तक रह सकती है। वेदर सिस्टमों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे गर्मी का असर हल्का हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here