थियेटर में गूंजे भारतमाता जय के नारे – भाजपा पदाधिकारियों ने देखी द कश्मीर फाइल्स, जिला अध्यक्ष ने कहा कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को सामने लाई ये फिल्म

कश्मीर में हिन्दू भाइयों के साथ जिस बर्बरता को फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है, वह सचमुच दिल को झकझोर देने वाला है। इस फिल्म का विरोध करने वाले देश के प्रति प्रेम नहीं रखते। ये बातें भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने कही। भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए थियेटर गए थे।

फिल्म देखने के दौरान कई बार भारतमाता की जय, जय हिंद के नारों से थिएटर गूंज उठा। फिल्म देखने के दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी और काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। फिल्म देखने के बाद लोगों ने कहा कि 30 साल बाद कश्मीरी पंडितों के दर्द को ऐसे महसूस किया, जैसे मानों हम उस वक्त में ही पहुंच गए। कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार और इसको संरक्षण देने वाले, कतिथ नेताओं को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद

थियेटर में स्क्रीनिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी, सुरेश सोनी, चेतन हिंदूजा, मृदुल द्विवेदी, सुनील उपाध्याय, सुरेश राय, प्रकाश सिंघानिया, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, मृदुल मिश्रा, आशा कोहली, गीता गुप्ता, अंकिता तिवारी, वागीश आनंद, मनीष दुबे, संदीप दुबे, नितिन पांडेय, सत्यव्रत त्रिपाठी, सत्यनारायण अग्रहरि सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here