शाहपुरा की मंडी में किसान सम्मेलन सम्पन्न प्रदेश की प्रत्येक पंचायत स्तर पर होगे किसान मोर्चा के संयोजक सहसंयोजक किसान प्राकृतिक खेती के संवाहक के तौर पर उभर रहे : चौधरी दर्शन सिंह

0
158

जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा की मंडी में किसान सम्मेलन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जी ने की ।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता एवं किसान बंधुओं से संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि 13 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा वृहद रूप से चलाए गए समर्पण निधि अभियान में आपकी महती भूमिका के लिए सादर आभार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक संयोजक एवं चार सहसंयोजक बनाये जा रहे हैं । अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शीघ्र ही पंचायत स्तर पर मोर्चा को पहुंचाने का कार्य करेंगे । भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एक नई संकल्प शक्ति के साथ कार्य करते हुए कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगे । प्रदेश में बहुत से किसान प्राकृतिक खेती के जरिए सफलता की नई कहानी लिख रहे है । किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से युवा किसान प्राकृतिक खेती के वाहक के तौर पर उभर रहे हैं साथ ही स्थायी कृषि की दिशा में एक अभूतपूर्व बदलाव आ रहा है ।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, विधायक अजय विश्नोई भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी पालीवाल, आशीष बहुरे, शिवदयाल खेरोनिया, जबलपुर प्रभारी किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल, मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसानों की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here