मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजकों की संगठनात्मक बैठक भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेशाध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन जहर मुक्त प्राकृतिक खेती का किसान मोर्चा कर रहा आह्वान : चौधरी दर्शन सिंह

0
197

आज जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयो पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार सहित वरिष्ठ पदाधिकार उपस्थित रहें। बैठक में सभी भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजकों ने अपने मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की जानकारी बैठक में दी ।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में किसान मेरा गौरव अभियान के अंतर्गत 1147 किसान सम्मेलन एवं किसान संगोष्ठी के माध्यम से लगभग 2 लाख 25 हजार किसानों से सीधे संपर्क कर संवाद कर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किसान मोर्चा ने किया । श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश बैठक में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 13 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा वृहद रूप से समर्पण निधि अभियान चलाया गया । जिसमें एक दिवस में किसान मोर्चा के द्वारा एक करोड़ वानवे लाख सात हजार रूपये की समर्पण निधि एकत्रित की गई। किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच में दृढ़ता के साथ संगठन का विषय रखना एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया जिसमें इंदौर संभाग प्रशिक्षण वर्ग, उज्जैन संभाग प्रशिक्षण वर्ग, जबलपुर संभाग प्रशिक्षण वर्ग, सागर संभाग प्रशिक्षण वर्ग सहित जिलों के प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्य योजना से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया । वर्तमान में जैविक खेती की महती आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को न्यूनतम 1 एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया है । एवं किसान मोर्चा ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है । जिसमें 965 स्थानों पर किसान सम्मेलन एवं किसान संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से 38000 किसानों ने जहर मुक्त प्राकृतिक खेती का संकल्प लिया । उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बैठक में दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here