सेवादल के राष्ट्रीय संगठक का स्वागत कर ज्ञापन दिया। 


जगोटी । कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई के भोपाल आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों से अवगत कराते हुए दस सुत्रीय ज्ञापन सौंपा। उक्त जानकारी कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षक डा चैनसिह चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर मौजूद प्रदेश प्रभारी के के पांडे, प्रदेश मुख्य संगठक रजनीश हरबंश सिंह ने प्रदेश में सेवादल के जारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अर्जुन शर्मा, लखन पांचाल, पीयूष चौधरी, बलराम जाट, कुलदीप सुरावत, रवानिया अहिरवार ने सेवादल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जैन आगमन हेतु आमंत्रण दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles