भाजपा किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन सम्पन्न। किसानों में प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता का शंखनाद.. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सौंलकी

0
143

आगर मालवा। भाजपा किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन कम्पनी गार्डन में रविवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्रसिंह सौंलकी थे।व विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी,जिला प्रभारी नाथुसिंह तोमर, पुर्व मुरलीधर पाटीदार, विधायक लालजीराम मालवीय,गोपाल परमार, श्रीमति रेखा रत्नाकर, आदि थे। व अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने की। बैठक के पुर्व पं.दीनदयाल जी.श्यामाप्रसाद जी,भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर शुरुआत हुई।इसके बाद अतिथियों का मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश बैरागी,तुफानसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह, धिरेन्दसिंह राठौर, आदि ने स्वागत किया गया। राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। जनता जनार्दन के इस भरोसे के पिछे एक प्रमुख कारण कार्यकर्ताओं की पीढीयों द्वारा निभाई गई महात्वपूर्ण भूमिका है। जिन्होंने पार्टी और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय नड्डा जी,प्रधानमंत्री मोदी जी, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा जी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अव्हान पर पार्टी के बूथ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पण अभियान भी चलाया जा रहा है। समर्पण निधि राष्ट्र के निर्माण में एक छोटा सा योगदान है।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढचढकर हिस्सा लेना है। भाजपा सरकार किसानों के लिए जो वादे किए थे।वो समय पर पुरे किए। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है।हमारी केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय लिए है।हमारी राज्य की सरकार किसानों के हित में बहुत सारी योजना चालु की है।जो आम किसानों को लाभ पहुचां रही है। आज हमारी राज्य सरकार ने घरेलू बिजली राशि को माफ किया है।किसानों के बिलों को माफ किया।खेती को कैसे उपजाऊ बनाया जा सकता है।एवं अधिक पैदावार कैसे किया जा सकता है। इसके लिए नये नये नवाचार किया जा रहे है।नई खोज के माध्यम से किसानों को लाभ का धंधा कैसे हो इसके लिए नई तकनीक एये बिजो का प्रबंध राज्य सरकार निरंतर कर रही है। में गत दिन दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री महोदय से मिला और फोरलेन व रेल के बारे में चर्चा की तो उन्होंने मुझे अश्वासन भी दिया है।कि जल्द ही जनता की मांग पुरी होगी। जिला प्रभारी नाथुसिंह तोमर ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारियों से सक्षम बूथ अभियान को लेकर मोर्चा के बनाने को लेकर चर्चा की। इसी प्रकार ही हमें पुरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम सभी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने अगामी कार्यक्रम विस्तारक से जानकारी दी। इस दौरान अपेक्षित मोर्चा पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भारतसिंह चौहान ने किया। व आभार महामंत्री सुरेश बैरागी ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here