धार में पति की हैवानियत – पत्नी के मायके जाने पर लोहे के सरिए से दागा, गुप्तांग के पास की चमड़ी जली, केस दर्ज

मायके जाने की बात से नाराज पति ने पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसपर गरम लोहे के सरिए से हमला कर दिया। जिससे महिला की गुप्तांग के पास की चमड़ी जल गई। इसके बाद पीडिता परिवार के लोगों के साथ अस्पताल पहुंची। जिसके बाद सरदारपुर पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

टीमायची गांव निवासी 23 साल की महिला ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि पति और सास के कहने पर घर के पशुओं को लेकर जंगल होज में पानी पिलाने के लिए लेकर गई थी। हौज में पानी नहीं होने पर पशु घर आ गए थे। इसी बात पर पति व सास दोनों नाराज हो गए। शुक्रवार दोपहर को महिला घर से मंदिर जाने के लिए निकली। इसके बाद मंदिर से सीधे अपने मायके चली गई। पति शोभाराम को जैसे पता चला कि वह मायके में हैं, वह वैसे ही मायके गया और पत्नी को वापस घर ले आया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता महिला के साथ मारपीट की और लोहे का सरिया गर्म करके दाग दिया। जिससे गुप्तांग के पास की चमडी जल गई है।

मामले में टीआई अभिनव शुक्ला के अनुसार पीड़िता के रात में थाने आने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया। पीड़िता को लोहे के सरिये के दागने से हल्का घाव आया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here