नींबू 400 रुपए किलो के दाम वसूले जा रहे – आम के दाम महंगे, बादाम 120 से 140 रुपए किलो, हापूस और लंगड़ा 200 पार

फलों का राजा आम की आमद हो चुकी है। महाराष्ट्र लाइन से बच्चे आम का एक ट्रक चिमनगंज की मंडी में लग गया। इसके पूर्व इंदौर तरफ से टोकरियाें में आम की आवक लंबे समय से हो रही थी। बादाम आम ही शुरूआत में आता है। आम की 700 प्रकार की प्रजातियां बताई जाती हैं। मालवा में बादाम, लंगड़ा, हापुस, केरी ही बिक्री में शुमार होते हैं। महाराष्ट्र और यूपी से इसकी खास आवक हो रही है।

महंगाई का असर आम पर भी ज्यादा है। बादाम आम इस समय 120 से 140 रुपए किलो बिक रहा है। और दूसरे के आगे के दाम 200 से 300 रुपए किलो पर है। अंगूर एक माह तक चलेगा। संतरा आसपास के जिलों से बिकने आता है। इसकी आवक भी कमजोर पड़ गई है। गरमी का सितम कहर बरपा रहा है। घबराहट दूर करने वाला नींबू अब मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है।

कहीं 250 रुपए तो कहीं 300 और मेन मार्केट में 400 रुपए किलो के दाम वसूले जा रहे हैं। नींबू की खास आमद बड़नगर क्षेत्र से अधिक होती है। इस बार यहां इसकी पैदावार कम बताई जाने से माहौल देशव्यापी बनकर और सोशल मीडिया पर सुर्खी बनाकर इसके भाव आसमान पर पहुंचा दिए हैं। उज्जैन खासकर मालवा में जो हरी सब्जी फल-फ्रूट के आसान बाग-बगीचे होने से ताजी सब्जी और फलों की आवक होती है। हरी सब्जियों की मंडी में आवक सामान्य बनी हुई है। भाव में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here