शहडोल के पतई घाट में बस पलटने से 10 लोग घायल

जिले की सिंहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर शहडोल से डिंडौरी जा रही प्रयाग ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-18 पी 0210पतखई घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें सवार दस यात्री घायल हो गए है।सभी घायलों का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है और सभी की हालत में सुधार हो रहा है।बस पलटने का कारण तेज गति से चलना बताया गया है।बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे,जबकि बस 52 सीटर है।सड़के किनारे पलटनी खाते हुए बस पलटी है।सूचना लगते ही सिंहपुर थाने के एएसआई अरविंद द्विवेदी, विद्यासागर एवं अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की और अन्य यात्रियों को उनके गनतव्य तक पहुंचने का इंतजाम भी कराया।जानकारी के अनुसार बस शहडोल से गोपालपुर होते हुए डिंडौरी जा रही थी।साम तक यात्रियों के नाम पते पुलिस रिकार्ड मे नहीं आ पाए थे।घटना स्थल से सीधे घायलो के अस्पताल भेज दिया गया।अब अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस को नाम पते मालूम हो पाएंगे।

पचास से अधिक यात्री थे: सिंहपुर थाने के एसआई अरविंद द्विवेदी ने बताया की बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे । तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।घायलों में 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।बाकी काे मामूली चोट लगी है।बस के अंदर जो यात्री फंस गए थे, जिंहे सुरक्षित बाहर निकलवाया गया है।कई यात्रियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है। किसी भी यात्री की जान नहीं गई है, लेकिन मामूली चोटें सभी यात्रियों को लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here