18 सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद को दिया ज्ञापन

0
83

उज्जैन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस प्रान्तीय शाखा के आव्हान पर 18 सूत्रीय मांगपत्र के निराकरण के लिये 11 अप्रैल 2022 से समस्त सफाई कर्मचारी म.प्र. की समस्त नगर निगम पालिका नगर परिषद में चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज दिनांक 20 अप्रैल 2022 को 18 सूत्रीय मांग पत्र की प्रति नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर उज्जैन संभाग आयुक्त, विधायक पारस जैन, लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया को मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया। उज्जैन नगर निगम गेट पर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने नारे बाजी एवं उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि चौथे चरण में सफाई कर्मचारियों को कर्तव्यस्थल पर अपने मांगपत्र की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. लोट, प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकरलाल बोयल, शहर अध्यक्ष श्री गुरुचरण कलोसिया कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सरसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि गौसर, दयाराम नरवाले, मनीष फथरोड़, मनीष पारोचे रफीक अंजाना, इकरार मेट, फिरोज पहलवान, अजय डागर, राधाबाई संजू, संजूबाई, सुरेश भाटी, मायाबाई बाली, जितेंद्र भाटी, सुरेश भाटी, संजू बाली, दादा वकील, आशिर हुसैन, अनवर, कल्लू आदि उपस्थित थे। यह जानकारी स्टार फोटोग्राफर राजेश सारड़ा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here