महिदपुर – उत्साह से मनाएंगे भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 15 मई को अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जी का चल समारोह व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर समाजजनों द्वारा गुर्जर गौड ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठजनों ने आराध्य देव भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमल किशोर त्रिवेदी थे। अध्यक्षता संजय जोशी ने की। विशेष अतिथि के रूप में किशोर उपाध्याय बैजनाथ उपस्थित थे। संचालन प्रदीप पंड्या ने किया। आभार गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज धर्मशाला के अध्यक्ष कैलाश जोशी पहलवान ने माना। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी समाजजनों से आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here