नगर निगम सफाई कामगार संघ के निर्वाचन सर्वसम्मति से हुए सम्पन्न अध्यक्ष चंदगीराम टांकले बने, पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

0
72

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ के सर्वसम्मति से चुनाव भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता श्री हरिशंकर शर्मा की उपस्थिति एवं संरक्षक श्री रामचंद्र कोरट की स्वीकृति से सम्पन्न हुए, जिसमें श्री चंदगीराम टांकले को अध्यक्ष बनाया गया वहीं श्री हमीद भाई को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर श्री हरिशंकर शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ 1955 से मजदूरों के लिये कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ की शाखा के रुप में सफाई कामगार संघ नगर निगम में श्री कोरट के मार्गदर्शन में सफाई कर्मचारियों के लिये कार्य कर रहा है। कर्मचारी संघ संरक्षक श्री रामचंद्र कोरट ने कहा कि सफाई कामगार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी द्वारा मजदूरों की समस्या सुनकर उनके हित में कार्य किया जावे। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र रघुवंशी ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात श्री शर्मा, श्री कोरट, श्री शिव गौड़, डॉ. पवन व्यास द्वारा सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। आभार सचिव श्री संदीप कलोसिया ने माना।
ये हैं पदाधिकारी
उपाध्यक्ष- अल्काब भाई, महेश झांझोट, अजय दावरे, श्रीमती रईसा बाई, श्री महेश बाली, सचिव- श्री संदीप कलोसिया, सहसचिव- राजेश (बंटी) लोट, सुरेश-सुखराम सांगते, रामसिंह नरवाले, दिलीप घावरी संगठन मंत्री- मुकेश भाटी, सहायक संगठन मंत्री- विनोद शिन्दे, कोषाध्यक्ष- मुकेश कल्याणे, प्रचार मंत्री- रफीक-बशीर, ताराचंद मेट, कमल कोरट, मीडिया प्रभारी- इसरार-इब्राहीम, कार्यालय मंत्री- रामदास घावरी, सह कार्यालय- पवन टांक एवं 37 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here