विश्व पशु चिकित्सा दिवस एवं सेवानिवृत्त समारोह आयोजित

0
89

उज्जैन। उज्जैन में आज पशु पालन एवं डेयरी विभाग एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ उज्जैन ने उपसंचालक कार्यालय के नवीन सभागार मे विश्व चिकित्सा दिवस मनाया। साथ ही आज विभाग से दो पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सेवानिवृत्त हुए एम.डी. वैष्णव तथा बालचंद्र रूपायला को म.प्र. क्षेत्र अधिकारी संघ उज्जैन के द्वारा शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व उपप्रांताध्यक्ष एवं जिला संरक्षक राजेन्द्र शर्मा ने की। मुख्य अतिथि डाक्टर जी.जी. गोस्वामी एवं विशेष अतिथि म.प्र. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय महामंत्री आर.के. जोशी एवं उज्जैन जिला अध्यक्ष के.सी. चौहान थे। इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारी राजीव जैन, उमेशसिंह चौहान, राजेन्द्र चौहान, सरताज खान, टी.सी. सोलंकी, अशोक सिरोलिया, संजय तिवारी, शिवपाल सिंह शक्तावत, एस.एन. पाटीदार, सुरेशचंद्र शर्मा, रवीन्द्र राठौर, शेखर रावत, सुरेश नाहटे, एम.आय. खान, शशिकांत पाटिल, कैलाश खत्री, कमल चौधरी, अरविंद राठौर, श्रीकृष्ण पाण्डेय, सीताबाई आदि ने पुष्पमाला पहनकर, स्वागत कर कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन कोषाध्यक्ष के.आर. डावरे ने किया। आभार जिला सचिव दिलीप मेहता ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here