शनिचरी अमावस्या पर श्री सत्य साईं जल सेवा

0
77

उज्जैन। श्री सत्य साईं बाबा के संदेश मानव सेवा माधव सेवा के अंतर्गत श्री सत्य साईं सेवा समिति उज्जैन सेवा दल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शनिचरी अमावस्या के स्नान पावन पर्व पर शनि मंदिर त्रिवेणी पर मंत्रोचार के द्वारा जल सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। समिति के सेवा प्रभारी शरद सिंह चौहान ने बताया कि इस पुनीत पावन पर्व पर प्रात: 8 से संध्या 6 बजे तक निरंतर सेवा दल द्वारा धर्म प्रेमी जनता को शीतल जल सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, संयोजक श्रीजी बख्तरिया पंड्या, डा. जितेंद्र ठाकुर रघुवंशी, प्रेम शंकर ग्राम मानपुरा से राजेंद्र सिंह सज्जन सिंह तंवर कृष्ण पाल सिंह गोपाल सिंह मनोज परमार साईं प्रताप सूर्यभान सिंह विक्रम सिंह आदि सदस्यों द्वारा श्रद्धालु जनों को शीतल जल  सेवा प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here