प्रभात फेरी का आयोजन

0
91

उज्जैन। ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी के प्रकट उत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संस्था ब्रह्म तरुणाई भागसीपुरा द्वारा परंपरागत रूप से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर महाकालेश्वर मंदिर चौराहे पर संकल्प सभा के रूप में संपन्न हुई। तत्पश्चात अपंग आश्रम वासियों एवं महाकाल भक्तों को पोहा जलेबी के रूप में प्रसाद वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पंडित नितिन जोशी एडवोकेट ने बताया कि संस्था ब्रह्म तरुणाई द्वारा विगत 14 वर्षों से परशुराम प्रकट दिवस अक्षय तृतीया के उपलक्ष में प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी प्रार्थना 6.30 बजे भक्तिपुरा स्थित आनंद भैरव मंदिर पर पूजन अर्चन कर भगवान परशुराम की आरती कर प्रभात फेरी प्रारंभ हुई, जो कि भागसीपुरा, नमक मंडी, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए महाकाल मंदिर चौराहे पर संकल्प सभा के रूप में संपन्न हुई, जिसमें पंडित राजेश त्रिवेदी द्वारा उपस्थित ब्रह्म तरुणाई को संध्या उपासना धारण एवं गौ सेवा का पुनीत संकल्प धारण करवाया। इसके पश्चात संस्था द्वारा अपंग आश्रम वासियों एवं महाकालेश्वर दर्शन को पधारे भक्तों को पोहा जलेबी का वितरण कर आराध्य देव का प्रकट उत्सव मनाया। उक्त आयोजन में संस्था के पंडित प्रदीप पंड्या, पंडित रविंद्र भट्ट, अक्षय पंड्या, अश्विन शास्त्री, सोनू गुरु, शिव शंकर भट्ट, प्रणय व्यास, दिनेश अवस्थी, श्याम ठक्कर, मनीष शास्त्री, गणेश शर्मा, राजेश बैरागी, धीरेंद्र दुबे, राजेश शास्त्री, लालू गुरु, गौरव पंड्या, मोंटू गुरु, सुनील मेहता, रितेश द्विवेदी, रूपल शर्मा, रवि भाई आदि सहित अनेक ब्रह्म तरुण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here