रतलाम के नवागत कलेक्टर ने दिखाए तेवर – विकास कार्यों की बैठक में निगम के अधिकारियों से बोले कलेक्टर- कितने फॉल्ट में हो आप लोग, प्लानिंग प्रॉपर नहीं है

रतलाम के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से जलसंकट से निपटने की तैयारियों के बारे में पूछा तो निगम के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि आप लोग कितने फॉल्ट में हैं। आप लोगों का प्लानिंग ही प्रॉपर नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि 5 मिनट की बैठक में 5 गलतियां सामने आ गई है। कलेक्टर ने शहर में जल वितरण व्यवस्था ठीक करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए है।

दरअसल रतलाम के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार शाम को निगम प्रशासक का पदभार ग्रहण किया है। इसके बाद आज निगम अधिकारियों के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रखी थी। जिसमें शहर में जल संकट को लेकर नगर निगम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में कलेक्टर ने जानकारी मांगी तो निगम के जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। जिस पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि आप लोग फॉल्ट में है और आप लोगों की प्लानिंग प्रॉपर नहीं है। कलेक्टर ने शहर के लोगों को हर हाल में पानी उपलब्ध करवाने के सख्त निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से शहर में जल संकट को लेकर नगर निगम चौतरफा घिरी हुई है। शहर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने भी जल संकट को लेकर नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था ।वहीं, अब कलेक्टर और निगम प्रशासक ने भी नगर निगम के अधिकारियों की जल संकट को लेकर क्लास लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here