आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी 28 को करेंगे महाकाल दर्शन

0
94

 
उज्जैन। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त मध्यप्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मुकेश उपाध्याय 28 मई को उज्जैन पहुंचकर महाकाल दर्शन करेंगे। प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के चलते पदाधिकारी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। यहां से मध्यप्रदेश का चुनावी दौरा करेंगे।  आगामी चुनाव को देखते हुए अभी से आम आदमी पार्टी में सरगर्मियां बढ़ रही है। आगामी नगर निगम एवं पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना भाग्य आजमाने जा रही है। हर वार्ड में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी एवं पंचायत चुनाव में भी जोर शोर से प्रत्याशी खड़े करेगी। उक्त जानकारी देते हुए उज्जैन जिला अध्यक्ष महेश मनचंदा, उज्जैन जिला सचिव आम आदमी पार्टी के अभिषेक शर्मा ने बताया कि उज्जैन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी नवनियुक्त प्रभारी मुलाकात करेंगे। साथ ही पार्टी की रणनीति के बारे में बताएंगे। दिल्ली और पंजाब के कामों को देखते हुए जो आम आदमी पार्टी ने कार्य किए हैं वह सराहनीय हैं।  मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी उन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के उज्जैन जिला अध्यक्ष महेश मनचंदिया ने मीडिया को जानकारी दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here