सड़क पर मनचले की पिटाई मनचले ने किया कमेंट्स, महिला ने चांटे मारे, पति ने बेल्ट से पीटा

0
185

ग्वालियर में एक मनचले की पिटाई का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक महिला और उसका पति मनचले से मारपीट कर रहे हैं। महिला पर मनचले ने कुछ कमेंट किया था। जिसके बाद महिला ने उसका मुंह नोंचते हुए चांटा जड़ दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्ट से पिटाई लगा दी।

यही नहीं, मनचले ने भी पिटाई का विरोध करते हुए हाथ-पैर चलाने का प्रयास किया है, लेकिन उस समय तक वहां काफी लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद मनचला भाग गया। यह VIDEO सिकंदर कंपू का बताया जा रहा है। इस झगड़े की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। पर VIDEO सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चित हो रहा है।

एक मिनट के VIDEO में पूरा ड्रामा
-सोशल मीडिया पर आया VIDEO सिर्फ एक मिनट 06 सेकंड का है। पर इस VIDEO में पूरा ड्रामा है। पहले महिला पर एक मनचला कुछ कमेंट करता है। उसे पता नहीं था कि पीछे उसका पति आ रहा है। इसके बाद महिला ने मनचले की कॉलर पकड़ी। महिला के पीछे आ रहे युवक (जिसे उसका पति बताया जा रहा है) ने बेल्ट व पास ही पड़ी एक प्लास्टिक पाइप उठाकर मनचले की पिटाई। महिला ने उसकी कॉलर पकड़ी तो पति ने बेल्ट मारा। इसके बाद मनचले ने हावी होने का प्रयास किया तो महिला ने उसका मुंह पकड़कर नोंच लिया।

इसके बाद वहां कई लोग एकत्रित हो गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष वहां से थाने जाने की धमकी देकर निकले, लेकिन एक भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। इस दौरान मारपीट के दौरान महिला के कान की बाली भी वहीं गिर गई थी जाे कुछ देर बाद मिल गई। यह महिला सिकंदर कंपू की रहने वाली है और यह VIDEO भी वहीं का बताया जा रहा है। पर मनचला कौन है और महिला कौन थी यह पता नहीं चल सका है।

आए दिन सड़क पर होती है छींटाकशी
पिछले कुछ दिन में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं कि जिसमें सड़क पर किसी महिला, छात्रा को किसी लड़के ने कुछ कमेंट्स किया तो उसने सहन करने के बदले करारा जवाब दिया। शहर में आए दिन सड़क पर इस तरह की छींटाकशी बढ़ती जा रही है।

हर दिन थाने पहुंचते हैं छेड़छाड़ के मामले
ग्वालियर में हर दिन एक से दो मामले छेड़छाड़ के पुलिस थानों तक पहुंचते हैं। यह तो वह मामले होते हैं जिनमें फरियादी पक्ष सीधे थाने पहुंच जाता है, लेकिन कई मामले ऐसे होते हैं जो बदनामी के डर से थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने अपने पूरे अफसरों को महिला अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश तक दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here