जबलपुर – 44.69 करोड़ से बढ़ेगी 225 बेड की क्षमता विक्टोरिया हॉस्पिटल के बढ़े हुए बेड का राष्ट्रपति करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन

0
136

शासकीय सेठ गोविंद दास जिला अस्पताल विक्टोरिया में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद आज भोपाल से वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी के मुताबिक जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में 44.69 करोड़ की लागत से 225 बेड की संख्या बढ़ाई जा रही हैं। जिसका भूमि पूजन राष्ट्रपति के द्वारा शाम 5 बजे किया जाएगा। 225 बेड में गार्ड बेड, ओटी बेड, आईसीयू बेड सहित अन्य बेड होंगे। जिससे आम जनता को बढ़ी राहत मिलेगी।

300 से बढ़कर होगी 525 बेड की संख्या

जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में वर्तमान में कुल 300 बेड हैं। इसके बाद बेड की संख्या 525 हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है दिसंबर 2024 तक बढ़े हुए बेड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसका निर्माण पीआईयू एजेंसी के द्वारा किया जा रहा हैं। बेड बढ़ने के साथ ही अस्पताल में शासन स्तर से डॉक्टर के साथ ही स्टाफ नर्स की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल में क्लास 1 व 2 के 45 डॉक्टर हैं।

जीजी वार्ड व किचिन अन्य जगह होंगे शिफ्ट

विक्टोरिया हॉस्पिटल में जीजी वार्ड व किचिन के स्थान पर बढ़े हुए बेड लगाए जाएंगे। वहीं जीजी वार्ड व किचिन अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। हॉस्पिटल में बेड बढ़ने के साथ ही शासकीय सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय भव्य रुप में नजर आएगा। जिसकी ड्राइंग भी तैयार की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here