जबलपुर – घरेलू कलह में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली जबलपुर जीआरसी से था रिटायर, पत्नी-बच्चों से रहता था अलग

जबलपुर में बैंक सुरक्षा गार्ड ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। घटना सुबह 7.13 बजे की बताई जा रही है। गोली गार्ड ने जांघ में मारी थी। अधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि सुरक्षा गार्ड से पत्नी-बच्चे अलग रहते थे। एक दिन पहले फोन पर पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। रांझी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते के मुताबिक इंद्रा आवास कॉलोनी रांझी निवासी रामाधार प्रजापति (52) जीआरसी (ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर) से रिटायर होने के बाद बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। घरेलू विवाद के चलते 7 महीने से उसकी पत्नी सरस्वती बच्चों के साथ अलग विजय नगर स्थित मायके में रह रही थी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात।
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात।

सुबह 7.13 बजे मारी गोली, सीसीटीवी में वारदात कैद

मूलत: यूपी के अतरहा निवासी रामाधार प्रजापति ने इंद्रा आवास कॉलोनी में खुद का बड़ा सा मकान बना रखा था। उसके यहां तीन किराएदार रह रहे थे। आज सुबह 7.13 बजे उसने घर के मेन दरवाजे में ताला लगाया। बंदूक लेकर निकला और गेट के बगल में खुद की बायी जांघ में गोली चला दी। ये पूरी वारदात थोड़ी दूर पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर किराएदार निधि राणे सहित अन्य लोग दौड़ कर पहुंचे तो वह खून से सना तड़प रहा था।

अधिक रक्त स्राव के चलते हुई मौत

रामाधार ने सुसाइड से पहले अपना मोबाइल, बैंक का विड्राल और जेब में एक डायरी रख लिया था। डायरी में कई तरह के हिसाब-किताब लिखे हैं। रामाधार को ऐसी हालत में देखकर किराएदारों ने एम्बुलेंस के साथ रांझी पुलिस को खबर दी। एम्बुलेंस पौने घंटे बाद आ सकी। तब तक अधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रांझी पुलिस पहुंची।

बंदूक, मोबाइल, विड्राल जब्त।
बंदूक, मोबाइल, विड्राल जब्त।

पुलिस ने बंदूक किया जब्त

रांझी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करवाते हुए मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने रामाधार प्रजापति की बंदूक, मोबाइल, बैंक विडाल व डायरी आदि जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट आदि को लेकर घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सुसाइड की सूचना पाकर मायके से पत्नी व बेटी पहुंचे हैं।

सुसाइड के बाद जमा लोग।

पत्नी से तलाक का लगाया था केस

सरस्वती ने घरेलू विवाद के चलते रांझी थाने में डायल-100 और महिला थाने में शिकायत भी की थी। महिला थाने में काउंसिलिंग भी हो चुकी थी। रामाधार प्रजापति ने पत्नी से तलाक का कोर्ट में केस भी लगा रखा था। तीन बच्चों में बेटा शुभम (26) और बेटी मोनिका बेटी (23) बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई और साथ-साथ जॉब करते हैं। छोटी बेटी अम्बिका (21) बीटेक की पढ़ाई पूरी कर अभी मां के साथ रहती है।

2017 में रिटायर होने के बाद खरीदी थी बंदूक

रामाधार प्रजापति ने 2017 में रिटायर होने के बाद बंदूक खरीदी थी। इसके बाद उसे बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिल गई थी। बताते हैं कि वह अधिक ड्रिंक करता था। सात महीने पहले भी उसने गुस्से में गोली चलाई थी। तब गोली दरवाजे पर लगा था। तब बेटे ने बंदूक छीन कर अलग किया था। हालांकि इस छीनाझपटी में बंदूक टूट गया था। उसे बनवाने में काफी पैसे लगे थे। तब से पत्नी सरस्वती मायके में रहने लगी।

एक महिला से संबंधों के चलते पत्नी से विवाद

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि रामाधार प्रजापति का एक अन्य महिला से संबंध जुड़ गया है। मदन महल क्षेत्र निवासी ये महिला अक्सर रामाधार से मिलने उसके घर पहुंचती थी। इसी तरह रामाधार भी उसके घर मदनमहल जाया करते थे। रामाधार वैसे तो बाइक से घर लौटता था, लेकिन शुक्रवार की रात वह ऑटो से लौटा था और अधिक ड्रिंक किया हुआ था। घटनास्थल पर एएसपी प्रदीप शेंडे भी पहुंचे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles