प्रधानमंत्री मोदी के 8 साल सांसद दरबार बोले- चुनौतियों का सामना करते हुए देश को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया

एक समय था जब मध्यप्रदेश का नाम बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे उन पिछड़े राज्यों के साथ लिया जाता था, जो विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित की गई उपलब्धियों के आंकड़ों को खींचकर नीचे उतार देते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। मध्यप्रदेश अब देश का अग्रणी राज्य है। केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश का यह कायाकल्प भाजपा की सरकार ने किया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि देश में सबसे तीव्र गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय सांसद छतर सिंह दरबार ने भाजपा जिला कार्यालय पर कही। करीब एक घंटे तक भाजपा नेताओं ने देश में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जानकारी दी।सांसद के अनुसार केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। हम जनता की बेहतर सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही चुनाव शंख फूंका जा चुका है और हम सभी साथ मिलकर स्थानीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि आज से आठ साल पूर्व जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला था उस दौरान देश के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां खड़ी थी। इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए मोदी ने देश को दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर मान-सम्मान बढ़ाया है। कोविड जैसी महामारी का मुकाबला करते हुए आठ साल में देश ने कितनी तरक्की की यह सबके सामने है। इन आठ सालों में अनेक विकास कार्य हुए हैं। कई योजनाएं जो कांग्रेस की अल्पकाल की सरकार ने बंद कर दी थी। भाजपा की सरकार आते ही उन योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया है। वर्तमान में 150 के लगभग भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles