आष्टा में महेश जयंती पर्व माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत; बुधवारा सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर हुई भगवान महेश की पूजा

0
100

आष्टा शहर में बुधवार को माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर महेश भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। कई सामाजिक संगठनों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में बुधवारा सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर नरेंद्र कुशवाहा मित्र मंडल ने महेश भगवान की पूजा-अर्चना की।

समाजजनों ने माहेश्वरी सभा समिति अध्यक्ष मनीष धारवां, महिला मंडल अध्यक्ष नम्रता मूंदड़ा और युवा संगठन अध्यक्ष तरुण नागौरी का साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं समाज के वरिष्ठ जनों का पुष्प वर्षा और शॉल ओढ़कर वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल आर्य मधुसूदन धरवां ने स्वागत किया।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

इस अवसर पर सूरजमल जैन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रदीप प्रगति पूर्व पार्षद, सुभाष नामदेव, बाबूलाल कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, बबनराव महाडिक, लखन सेन, अरविंद सेन, सुशील कुशवाहा, किशन मेवाड़ा, मुकेश आर्य, दीपक मेवाडा और गीता नरेंद्र कुशवाह, नवरत्न गजानन, महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता बबनराव महाडिक ने महेश्वरी समाज की सभी महिलाओं का पुष्प वर्षा और दुपट्टा डालकर सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here