रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक हुई असंतुलित, सड़क पर गिरकर हुआ घायल

रिश्तेदार के यहां बाइक से मौसर में जा रहे एक 35 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की बाइक रास्ते में असंतुलित होकर गिर पड़ी थी।

जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आरएल पवार ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 11 बजे तनोडिया के पास आगर रोड पर हुई। ईश्वर सिंह पिता मोहन सिंह (35) निवासी बोल खेड़ा अपने साथी दरबर सिंह के साथ बाइक से मौसर में जा रहे थे, तभी बाइक असंतुलित होने से सड़क पर गिर गई।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल आगर लाया गया। डॉक्टरों ने ईश्वर सिंह को देखकर मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles