9 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब वार्ड 3 बाकी आगर जिला पंचायत सदस्य के लिए दो और वार्ड में कांग्रेस ने जारी की समर्थक प्रत्याशियों की सूची

0
103

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए 10 में से 7 वार्डों में समर्थक प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने शुक्रवार दोपहर दो और वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की घोषणा की है। अब केवल वार्ड क्रमांक 3 को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ने 10 में से 9 वार्डों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 8 से मानुबाई पति बाबुलाल ग्राम भडभुंजी कानड और वार्ड क्रमांक 9 में लीलाबाई पति गोकुलसिंह ग्राम गुजरखेडी नलखेडा के नामों की घोषणा की गई। इससे पूर्व 7 पार्टी समर्थित अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की थी। जिसमें जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से नारायण सिंह पिता देवीसिंह लालाखेड़ी सोयतकला, वार्ड क्रमांक 2 से पेपा बाई पति मोहनलाल ढाबला केलवा सुसनेर, वार्ड क्रमांक 4 से विजयलक्ष्मी पति नितिन गर्ग ढाबलाखाम जयसिंहपुरा, वार्ड क्रमांक 5 से विष्णुबाई पति लक्ष्मण सिंह मदकोटा, वार्ड क्रमांक 6 से सोरमबाई पति बाबूलाल यादव तोलाखेड़ी आगर, वार्ड क्रमांक 7 से लालूराम मालवीय पिता गब्बा मालवासा आगर, वार्ड वार्ड क्रमांक 10 से गोविंद पाटीदार पिता त्रिलोकचंद पाटीदार टोलकियाखेड़ी नलखेड़ा के नामों की घोषणा दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here