देवास में रेलवे ट्रेक पर हादसा ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, मार्निंग वॉक पर निकले थे

0
105

सुबह अपने घर से मार्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसर सिंह पिता रामाजी लाखा उम्र 60 निवासी मिश्रीलाल नगर शुक्रवार सुबह अपने घर से रोज की तरह घुमने निकले थे। तभी मिश्रीलाल नगर के पास रेलवे ट्रेक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाईन पुलिस पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया। मृतक अपने घर पर ही रहते थे। मृतक के बेटे मनीष लाखा ने बताया कि घटना के समय में तो कंपनी गया हुआ था यह घुमने निकले थे। तभी हादसा हुआ। इधर मामले में सिविल र्लाइन पुलिस जांच में जुटी है। दो दिन पहले भी एक मेढ़कीचक निवासी व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here