बारिश की कामना के लिए महाकाल के आंगन में अनुष्ठान 6 पुजारी 22 पुरोहित सहित 55 पंडित द्वारा नंदीहाल में महा रुद्राभिषेक का पाठ पांच दिनों तक होगा

0
75

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को सुबह भोग आरती के बाद भगवान महाकाल का पूजन अर्चन कर महारुद्र अनुष्ठान शुरू हुआ। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान बाबा महाकाल पर सहस्त्र जलधारा प्रवाहित होगी। अनुष्ठान देश प्रदेश व शहर में अच्छी बारिश की कामना के लिए किया जा रहा है। अनुष्ठान का पहले दिन कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक पूजन अर्चन किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को अच्छी वर्षा की कामना के साथ महारूद्र अभिषेक अनुष्ठान शुरू हुआ। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया पांच दिवसीय अनुष्ठान 23 से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान मंदिर के 16 पुजारी 22 पुरोहित सहित 55 पंडित द्वारा नंदीहाल में मां रुद्राभिषेक का पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पाठ होगा। महा रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति 27 जून को भावनात्मक अनुष्ठान के साथ होगी ।

अनुष्ठान के दौरान गर्भगृह बंद रहेगा

23 से 27 जून तक अनुष्ठान के दौरान नंदी हाल और गर्भ गृह दोनों गुरुवार को महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक भगवान महाकाल का पूजन किया। बता दें कि पूर्व में भी मंदिर समिति द्वारा अच्छी बारिश की कामना के साथ भगवान महाकाल के आंगन में अनुष्ठान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here