बुरहानपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन :- सांसद बोले – गरीब के सिर पर छत का सपना सिर्फ भाजपा सरकार ने पूरा किया

बुरहानपुर में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया इसके पूर्व महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल, अतुल पटेल के हस्ते पूजा अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि विधान से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि 15 साल पहले शहर की स्थिति दयनीय थी। बारिश के दिनों में सड़कों, चौराहों पर कमर तक पानी भर जाता था। घरों तक में पानी घुस जाता था, लेकिन भाजपा का महापौर बना तो शहरवासियों ने विकास देखा। सड़के बनी, बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था में सुधार हुआ। पूर्व महापौर अतुल पटेल, माधुरी पटेल, अनिल भोसले ने 15 सालों में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग का ध्यान रखा। किसी न किसी योजना के माध्यम से हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिला है। गरीब के सिर पर छत का सपना सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरा हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा हमारी ताकत हमारा कार्यकर्ता है। जिस ताकत के साथ मैदान में उतरे है उसी ताकत के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे और हर एक वोट भाजपा को मिले, इस कार्ययोजना पर काम करना है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा पूर्ण विश्वास है कि बुरहानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर प्रत्येक बूथ पर भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी। जिला संगठन प्रभारी इकबालसिंह गांधी, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here