भाजपा ने दो बागियों को किया निष्कासित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर नगर निगम चुनाव में भाजपा के जो भी कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी खिलाफ चुनाव लड़े थे। उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कैंट विधानसभा अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड में सोना चौधरी व वेद प्रकाश अहिरवार को पार्टी खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मुताबिक प्रदेश संगठन द्वारा 21 जून को इस संबंध में पत्र जारी भी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के अलावा कोई भी भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। तो वह पार्टी के अनुशासनहीनता के श्रेणी में आएगा। और उसे 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा।

भगत सिंह वार्ड में दोनों बागी प्रत्याशियों ने अजमाई किस्मत

शहीद भगत सिंह वार्ड 63 में भाजपा से टिकट न मिलने पर भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए बूथ अध्यक्ष रहे वेद प्रकाश अहिरवार निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरे थे। वहीं भगत सिंह वार्ड की पूर्व पार्षद रही सोना चौधरी भी निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती मिली थी। भाजपा के दोनों बागी प्रत्याशियों ने वार्ड का समीकरण बिगाड़ने की भरपूर कोशिश की। जिसके बाद पार्टी के द्वारा 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here