बीना में नगरीय निकाय चुनाव :- चुनावी पोस्टरों पर पत्नियों का सिर्फ चेहरा, टिकट मांगने से लेकर प्रबंधन का काम संभाल रहे हैं पति और बेटे

बीना नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में से 2 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके है। अब नगर सरकार चुनने के लिए 23 वार्डों में चुनाव होना है। इन 23 वार्डों में से 11 वार्डों में महिलाओं की भागीदारी है।

चुनावी पोस्टरों पर भी आगे पत्नियों और माताओं के सिर्फ चेहरे भर हैं। पार्टी से टिकट मांगने से लेकर प्रबंधन तक में पति, बेटे आगे हैं।चुनावी मैदान में भी पति और बेटे घर-घर जाकर पत्नियों और माताओं के लिए वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां मैदान में पति और बेटा, सिर्फ नाम पत्नी और माता का

भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी की मां शशि तिवारी आचवाल वार्ड से प्रत्याशी है,भाजपा के पदाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र ठाकुर की पत्नी किरण ठाकुर प्रताप वार्ड से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए संजय सिंह ने भी अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह को भाजपा से टिकट दिलाया था उसके बाद वह निर्विरोध हुई।

इसी तरह विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अपनी पत्नी पूनम राजपूत को भाजपा से टिकट दिलाया और निर्विरोध निर्वाचित हुई।इसके अलावा कांग्रेस में भी पदाधिकारियों की पत्नियां चुनावी मैदान में हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह की पत्नी राजकुमारी सिंह मस्जिद वार्ड से प्रत्याशी हैं।प्रताप वार्ड से जिला महामंत्री की पत्नी अर्चना तिवारी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव जमुना प्रसाद झा की पत्नी रेखा चंद्रशेखर वार्ड से प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के महामंत्री सुरेश की पत्नी किरण शास्त्री वार्ड से प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस के ही महामंत्री महेंद्र यादव की पत्नी सपना सुभाष वार्ड से प्रत्याशी है।कांग्रेस की जिले में पदाधिकारी शीला द्विवेदी की बेटी स्मृति भगतसिंह वार्ड से प्रत्याशी है।इसी के साथ मनोरमा वार्ड, शिवाजी वार्ड, गांधी वार्ड, भीम वार्ड में भी भाजपा और कांग्रेस से महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

पत्नियों को जिताने पति मैदान में, झोंकी ताकत

शहर के चर्चित आचवल वार्ड मे बेटों ने तो प्रताप वार्ड, गांधी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, मस्जिद वार्ड मे भाजपा हो या कांग्रेस चेहरा पुरुष ही बने हुए है। चुनावी दावपेंच, जनसंपर्क, वोट मांगने की रणनीति फूरा फोकस पतियों का है। नगर पालिका चुनाव के लिए सोमवार को शाम 5 बजे प्रचार पूरी तरीके से थम जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here