आगर में बीजेपी के दिग्गज हारे भाजपा के 10 पार्षद में से 9 महिला, अध्यक्ष पद के लिए भी महिला हो सकती उम्मीदवार

0
88

आगर नगर पालिका के 23 वार्ड में जो नतीजे सामने आए, उनमें बीजेपी को जीत दिलाने में महिला प्रत्याशियों योगदान महत्वपूर्ण रहा। बीजेपी ने 10 वार्ड जीते है, जिसमें 9 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। एकमात्र वार्ड ऐसा है, जिसमें पुरुष नेता चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे।

ऐसे में इस बार बीजेपी की तरफ से बहुमत के अनुसार कोई महिला पार्षद ही अध्यक्ष की दावेदार हो सकती है। बीजेपी के अनेक वरिष्ठ पुरुष नेता चुनाव हारे हैं। इसी तरह कांग्रेस में 11 पार्षदों में से केवल तीन महिलाएं पार्षद चुनकर आई हैं। अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए आवश्यक 12 पार्षदों का बहुमत दोनों पार्टी में से किसी के पास नहीं है, ऐसे में निर्दलीय जीत कर आए दो पार्षदों पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

पति-पत्नी दोनों जीते चुनाव

वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस की रीना निलेश पटेल चुनाव जीतीं। वहीं वार्ड क्रमांक 10 से इनके पति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने भी जीत हासिल की।

वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस की रीना निलेश पटेल चुनाव जीतीं। वहीं वार्ड क्रमांक 10 से इनके पति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने भी जीत हासिल की।

भाजपा जिला महामंत्री और किसान मोर्चा अध्यक्ष हारे

वार्ड क्रमांक 15 जहां से भाजपा कभी चुनाव हारी नहीं वहां पर से भाजपा ने जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार को टिकट दिया था। लेकिन टिकट वितरण से नाराज इसी वार्ड के पार्षद रहे, भाजपा के जिला युवा मोर्चा महामंत्री मनीष सोलंकी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 324 मतों से यह जीत अपने नाम कर ली।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा ने भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश परमार को चुनाव लड़ाया। यहां भी नाराज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रम बोड़ाना ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। यहां से 51 मतों से जीत हासिल की, यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

सबसे कम मतों से जीते यह वार्ड

सबसे कम मतों से इन वार्डों में जीत हार का फैसला हुआ। इसमें वार्ड क्रमांक 21 में भाजपा की अनुराधा गवली ने कांग्रेस की मंजु गवली को मात्र 13 मतों से हराया। वार्ड 11 में भाजपा की वनिता जैन ने कांग्रेस की ऋषा संजय भटनागर को 16 मतों से हराया। वार्ड 3 में कांग्रेस के पवन कारपेंटर ने भाजपा के अंकित सिंह तोमर को 25 मतों से पराजीत किया। वार्ड 6 में कांग्रेस की रीना पटेल ने भाजपा कि हिर्षता शर्मा को 38 मतों से शिकस्त दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here