अपना ही वार्ड नहीं बचा पाई देवास मेयर वार्ड- 3 से BJP प्रत्याशी उषा हारीं, निर्दलीय प्रत्याशी बिंदेश्वरी जीतीं

0
94

अपना ही वार्ड नहीं बचा पाई देवास मेयर:वार्ड- 3 से BJP प्रत्याशी उषा हारीं, निर्दलीय प्रत्याशी बिंदेश्वरी जीतीं

देवासएक घंटा पहले

देवास में महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल ऐतिहासिक 45 हजार 884 मतों से चुनाव जीत गई लेकिन उनके गृह वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल वार्ड क्रमांक 3 भाजपा से जीती महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल के गृह क्षेत्र में आता है जहां से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के रुप में उषा शंभु अग्रवाल मैदान में थी। यहां निर्दलीय रुप से खड़ी बिंदेश्वरी राज वर्मा की जीत हो गई। भाजपा पाषर्द प्रत्याशी को 1100 मत मिले जबकि निर्दलीय रुप से मैदान में डटी रही बिन्देश्वरी 1192 वोट अपने खाते में ले आई। 92 वोटों से यहां महापौर प्रत्याशी के गृह वार्ड में भाजपा उम्मीद्वार को हार का सामना करना पड़ा।

यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष के वार्ड से कांग्रेस हारी
शहर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी दिग्गज नेता की श्रेणी में आते है लेकिन अपने ही गृह वार्ड में पार्टी की लाज नहीं बचा पाए। वार्ड क्रमांक 25 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी निवास करते है। उनके वार्ड में कांग्रेस को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा के मनीष सेन ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मयंक जैन को 791 मतों से पराजित किया।

भाजपा पार्षद को 6 वोटों से मिली शिकस्त
शहर के करीब 45 वार्डों में सबसे छोटी जीत वार्ड क्रमांक 42 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्याम पटेल की हुई। यहां कांग्रेस ने भाजपा के पार्षद उम्मीद्वार अर्जुन चौधरी को महज 6 वोटों से हरा दिया। वार्ड 42 से पूर्व में भी चौधरी पार्षद रह चुके थे लेकिन कांग्रेस से यहां से समाजसेवी श्याम पटेल को मैदान में उतारा था। कांग्रेस के श्याम को 1689 मत को भाजपा के अर्जुन को 1683 मत प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here