सिरोंज विधायक को जान से मारने की धमकी – ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने पर नगर के एडवोकेट कपिल त्यागी पर FIR

सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन पर धमकी दी गई है। इसका ऑडियो भी सामने आया है। इस मामले में नगर के ही एक अभिभाषक कपिल त्यागी पर मामला दर्ज किया है। सिरोंज पुलिस द्वारा एडवोकेट कपिल त्यागी के खिलाफ धारा 506 और 507 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सिरोंज थाना प्रभारी बृजेश भार्गव ने बताया कि विधायक की शिकायत पर कपिल त्यागी पर केस दर्ज किया है। विधायक ने साक्ष्य के तौर पर इसका ऑडियो भी दिया था। कपिल त्यागी वकील होने के साथ साथ नगर के बड़े कॉलोनाइजर हैं। वे राजनीति में भी दखल रखते हैं। पहले पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ ही रहते थे।

इस संबंध में कपिल त्यागी का कहना है कि मेरी विधायक से फोन पर कोई बात नहीं हुई। विधायक मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इस मामले में विधायक उमाकांत शर्मा कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here