सीहोर में कलेक्टर ने की ‘हर घर तिरंगा’ की शुरूआत – वाहन पर स्टीकर लगाकर की प्रचार प्रसार की शुरूआत

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीहोर में 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने अपने वाहन पर “हर घर तिरंगा” अभियान के स्टीकर लगाकर अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत सभी शासकीय सेवकों तथा नागरिकों के वाहनों पर हर घर तिरंगा अभियान का स्टीकर लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने भी अपने वाहन पर स्टीकर लगाए।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। सभी नागरिकों को अपने घरो पर, सार्वजनिक संस्थानो, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here