चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य तिलक, पूर्व सांसद हुकुमचंद कछवाय की जयंती मनाकर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कछवाय का किया स्वागत

0
87

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य तिलक एवं पूर्व सांसद हुकुमचंद कछवाय की जयंती मनाई एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर पौधारोपण किया गया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कछवाय का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र कछवाय का स्वागत किया।
इसके पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच गण एवं जनपद सदस्य गणों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष विश्राम सिंह कराड़ा ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह सोलंकी, भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश लाला, सरपंच यशवंत मालवीय, विजेंद्र सिंह, मोहन पलोड़, जिला मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा, घनश्याम सिंह तंवर, मालिक सिंह, किशोर पंवार, मोहन सिंह बनाफर, जितेंद्र बना, उमरावसिंह, कमलसिंह, हरिसिंह, लोकेंद्र सिंह, दिग्पाल सिंह, मोहन पलोड़, कमल रावल, नवीन कुशवाह, रवि पाठक, मनोज राठौड़, डूंगर सिंह, पन्नालाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here