मंदसौर में हर घर झंडा अभियान

मंदसौर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले बार में तैयारियां की जा रही है। बुधवार को अभियान को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। जिले में हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ 11 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदिर से किया जाएगा।

इसके लिए जिले में 1 लाख 68 हजार झंडो को तैयार किया जा रहा है। ध्वज निर्माण के लिए जिले की 400 स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। समूह की महिलाओं के द्वारा ध्वज तैयार किए जा रहे है। ध्वज निर्माण के लिए 6000 मीटर खादी का कपड़ा भी मंगवाया गया है। सभी झंडे खादी के कपड़े से तैयार किए जाएंगे। झंडा तैयार करने से स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।

25,000 झंडे भारत सरकार से मंगवाए गए हैं। खादी के झंडे विक्रय हो, इसके लिए गांव, नगर, शहर, ग्राम, जिला, विकासखंड सभी स्तर पर 447 विक्रय केंद्र बनाए गए हैं। हर घर तिरंगा शान से लहराए इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फ्री में झंडे भी सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। जिले के स्कूलों में भी सामाजिक संगठनों के द्वारा बच्चों को झंडे के प्रति जागरूक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here