काम आई बाड़ाबंदी अध्यक्ष कमला तो उपाध्यक्ष बनीं शिवानी, दोनों घर संभालती थी, अब जिला पंचायत की बागडोर

0
86
  • 7 साल बाद जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, हंगामे के बीच सख्ती भी

सात साल बाद फिर से भाजपा ने जिला पंचायत पर कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को हुए चुनाव में कमला कुंवर अध्यक्ष और शिवानी कुंवर उपाध्यक्ष चुनी गई। कमला साक्षर हैं तो शिवानी बीए पास है। परिणाम की घोषणा के बाद दोनों बोलीं अभी तक घर संभालती थीं, अब जिला पंचायत भी संभालेंगी ।

इस परिणाम के बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। उनकी बाड़ाबंदी की रणनीति काम आई। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए हेमलता सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें केवल 7 मत ही मिले और भाजपा की कमला कुंवर को 14 वोट।

ऐसे ही उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी को 8 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा, जबकि भाजपा की उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी शिवानी कुंवर 13 मत प्राप्त कर विजेता घोषित हुई। दोनों अहम पदों पर महिलाओं के निर्वाचन के बाद जिला पंचायत की बागड़ोर महिलाओं के हाथों ही होगी। क्योंकि सीईओ भी महिला अंकिता धाकरे ही है।

सख्ती… सदस्यों ने विरोध किया तो पुलिस ने किया बल प्रयोग

सुबह 10.30 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कलेक्टर आशीष सिंह मौजूद थे। दो दिन पहले उज्जैन जनपद पंचायत चुनाव के दौरान हुए हंगामे से सीख लेते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए गए। कुछ सदस्यों ने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोेग किया, फिर कोई अंदर नहीं जा पाया।

खुशी…2010 के बाद भाजपा को फिर से मिली कमान

वर्ष 2010 में जिला पंचायत में भाजपा की विष्णु हाकमसिंह आंजना अध्यक्ष बनी थी। वर्ष 2015 से यहां क्रमश: कांग्रेस के महेश परमार और करण कुमारिया अध्यक्ष रहे हैं। अब जाकर करीब 7 साल बाद पुन: भाजपा जिला पंचायत पर कब्जा जमा पाई है। इससे भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बोलीं- हमारे लिए खास दिन हैॉ

  • अध्यक्ष कमला कुंवर ने कहा जीतकर अच्छा लगा है। घर संभालते आए हैं, अब सभी के सहयोग से जिला पंचायत भी संभालेंगे।
  • उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर ने कहा यह मेरी जिंदगी के लिए खास दिन है। परिवार के साथ अब यहां का भी काम संभालेंगी। महिलाओं के लिए कुछ नया करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here