हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने का कार्य नहीं है बल्कि एक संकल्प है- श्री तेजस्वी सूर्या

0
88

बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की जनमानस की सुख समृद्धि की कामना

उज्जैन। हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने का कार्य नहीं है बल्कि एक संकल्प है कि हम राष्ट्र के विकास में अधिक से अधिक योगदान दें। हम अपने कर्तव्य पालन में कोई कसर नहीं छोड़ें। भारत माँ का जय घोष करते हुए स्वयं तिरंगा फहराएँ और अन्य लोगों को भी इसकी प्रेरणा दें। उक्त बात आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त उज्जैन आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने कही।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने बताया कि आज 10 अगस्त बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या तिरंगा अभियान के मद्देनजर उज्जैन प्रवास पर आए थे। उनके साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल भी साथ थे। भाजयुमो नगर जिला अध्यक्ष अमेय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इंदौर रोड पर स्वागत किया उसके बाद श्री सूर्या बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने बाबा का अभिषेक-पूजन कर जन-मानस की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण से ही भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजयुमो नगर जिला अध्यक्ष अमेय शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर और तिरंगा फहराकर की।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना महत्वपूर्ण कार्यक्रम है पूरे भारत देश के साथ समूचे मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाना है इसके लिए कार्यकर्ता हर घर तिरंगा फहराने के लिए अभियान में जुटे हुए है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे, मंत्री अमय आप्टे, प्रखर दवे शुभम यादव गौरव पटवा सुनील शर्मा भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा आदि मौजूद थे। यह जानकारी भाजयुमो नगर जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here