ट्रांसपोर्ट नगर के लिए आवंटित जमीन पर आपत्ति – ग्रामीणों ने अफसरों से कहा- ऐसा करने से खेल मैदान समाप्त हो जाएगा

जिले के ग्राम भरभड़िया में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नजूल की भूमि आवंटित की है। इसको लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जमीन आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि इस भूमि पर आशानाथ जी महाराज का प्राचीन देवस्थान है। इस भूमि पर खेल मैदान है। यहां टूर्नामेंट भी होते हैं। धार्मिक स्थान होने से यहां पर आए दिन भजन कीर्तन व पंचायत द्वारा वृक्षारोपण भी किया है। इस भूमि के अलावा ग्राम पंचायत के पास और कोई भूमि शेष नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here