काव्य गोष्ठी में उज्जैन-आगर रेल लाइन को लेकर पत्र भी लिखे

0
90

उज्जैन। सरल काव्यांजलि द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी सुदामा नगर में आयोजित हुई। जानकारी देते हुए संस्था के विजय गोपी ने बताया कि संतोष सुपेकर, दिलीप जैन, डॉक्टर वन्दना गुप्ता, आशागंगा शिरढोणकर, नरेंद्र शर्मा चमन, नितिन पोल, अरुणेश्वरी गौतम, विजय सिंह गेहलोत साकित उज्जैनी ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर उज्जैन-आगर प्रस्तावित रेल लाइन का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए रेल मंत्री को पोस्ट कार्ड लिखे गए। संस्था को विशेष सहयोग के लिए सुरेश चंद्र मालवीय का स्वागत किया गया। स्वागत मोरेश्वर सुपेकर व सुरेश आकोदिया ने किया। संचालन संस्था अध्यक्ष  संतोष सुपेकर ने किया। आभार उपाध्यक्ष दिलीप जैन ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here