आगर में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

0
79

आगर –मालवा ( दुर्गाशंकर टेलर ) / मध्यप्रदेश में विधानसभा होने में भले अभी सवा साल बचे हो लेकिन कांग्रेस आगामी 2023 के चुनाव के लिए तैयारी जोरों से कर रही है। इसी को लेकर आज आगर छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। मुख्य रूप से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां और संगठन विस्तार चर्चा का मुख्य विषय रहा। श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले पायदान पर हैं, दिन व दिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। हमारी बहन, बेटियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार अति पर है। आगामी चुनाव बहुत नजदीक है, हमें जमीन पर उतरकर कर आमजन को सच्चाई से अवगत करना पड़ेगा। संगठन का विस्तार कर हर बूथ पर चुनाव की तैयारियां में लग जाएं। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है 2023 में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here