पानी में बहा दिया 12 क्विंटल लहसुन – किसानों को नहीं मिल रहे है उचित भाव, नाराजगी में उठाया कदम

मंदसौर में लहसुन का भाव नहीं मिलने से नाराज किसान ने करीब 12 क्विंटल लहसुन नदी में बहा दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला जिले के बनी गांव का है। जहां के रहने वाले किसान मदन लाल धाकड़ दस दिन पहले नीमच मंडी में 10 क्विंटल लहसुन की उपज लेकर गए थे। लहसुन को मंडी तक ले जाने का भाड़ा 120 रुपए क्विंटल आया और मंडी में किसान की लहसुन 300 रुपए प्रति क्विंटल के मान से बिकी, इसमें भी किसान को हम्माली और तौल का पैसा अलग से देना पड़ा। उपज बिकने के बाद किसान को प्रति क्विंटल 30 रुपए ऊपर देना पड़े, तब कही जाकर वह भाड़ा हम्माली और तौल का पैसा चुका पाया। इसके बाद किसान ने घर पहुंचकर करीब 12 क्विंटल लहसुन की उपज को पानी में बहा दिया।

18 हजार कट्टे नीलाम, अधिकतम 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल भाव

शुक्रवार को कृषि मंडी मंदसौर में लहसुन के 18 हजार कट्टों की नीलामी हुई। मंडी प्रशासन के अनुसार न्यूनतम दाम 300 रुपए जबकि अधिकतम दाम 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहे। ऊंटी या बेस्ट क्वालिटी का इक्का-दुक्का ढेर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल में भी बिका। मॉडल भाव 1200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मंडी में आ रही लहसुन का एवरेज भाव भी देखे तो 3300 रुपए प्रति क्विंटल ही मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here