शासकीय कन्या विद्यालय पहुंची SDOP मोनिका सिंह

आगर SDOP मोनिका सिंह मंगलवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सायबर क्राइम और आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

मोनिका सिंह ने बालिकाओं से कहा कि बड़े होकर अपने कैरियर को संवारने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपने माता-पिता से सभी बातें साझा करनी चाहिए। छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कैरियर बनाने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास ही सफलता की सीढ़ी पर पहुंचाते है, इसलिए अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस दिशा में आगे बढे़।

उन्होंने बच्चों को सायबर क्राइम में होने वाली घटनाएं और बचने के तरीके बताते हुए अपने परिजन से हर बात साझा करने की बात भी कहीं। संस्था प्राचार्य सरोज मंगल ने SDOP मोनिका सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के प्रफुल्ल भटनागर, दीपिका जिंदल, समाती तोमर सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here