प्रार्थना म्युजिकल ग्रुप द्वारा दशहरा एवं अग्रिम दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

0
90

उज्जैन। प्रार्थना म्युजिकल ग्रुप द्वारा दशहरा एवं अंग्रिम दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ समाज सेविका डॉ. सतिन्दर कौर सलूजा के मुख्य आतिथ्यि में मां वीणापाणी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। अध्यक्षता रवि गुप्ता, विशेष अतिथि महेंद्र रॉय, दिलीप सिंह परमार, बंटी गुरु, सेवाराम चौहान, शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, डॉ. सलूजा का एवं प्रख्यात गायिका प्रीति दीक्षित, मोघाजीत चौहान का सम्मान अध्यक्ष सीया ठाकुर, उपाध्यक्ष अकरम खान, सचिव फिरोज खान, सह सचिव लक्ष्मी जीनवाल कोषाध्यक्ष, ओम जाट प्रचार प्रभारी राजेश सारड़ा द्वारा किया गया। मन्नू सर के निर्देशन में शोकत अली नलखेड़ा, शीतल सिसौदिया, डॉ. कीर्ति कुमार दुबे, राजेश सोनी सुसनेर, इमरान खान, दीपक रानीवाल द्वारा बाबूजी धीरे चलना, मेघा रे मेघा, भोले ओ भोले, क्या तुम्हें पता है ए गुलशन आदि गानों से संकुल हॉल में संगीत प्रेमियों ने जोरदार तालियों से अभिवादन किया। अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किये गये। स्वागत भाषण हेमा गड़करी (गायिका) ने दिया। संस्था की जानकारी माया वर्मा गायिका ने दिया। अतिथियों का परिचय सृष्टी साहू गायिका ने दिया। मंच संचालन राजेश सारड़ा स्टार फोटो ग्राफर एवं कु. दीपाली दुबे इंदौर ने किया। आभार दीपा वर्रा ने माना। यह जानकारी स्टार फोटोग्राफर राजेश सारड़ा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here