देवास नगर निगम कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में दिया प्लास्टिक मुक्त होने का संदेश

नगर निगम कर्मचारियों द्वारा शहर में अनोखा आयोजन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर पॉलिथीन की अर्थी शवयात्रा निकाली गई। शहर में लगातार निगम कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन थैली को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए संदेश दिया जा रहा है। बावजूद इसके शहर में बैन होने के बाद भी कई जगह अब भी दुकानदार पॉलिथीन थैली का उपयोग करते है। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने शहर में लोगों को संदेश देने के लिए अनोखा आयोजन कर शहर के प्रमुख मार्गों पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली। जिससे लोगों समझ में आए की अब शहर से पॉलिथीन का अंत हो गया है।

निगम के अरुण तोमर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव व 2023 का स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त महोदय के निर्देशनुसार प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी तर्ज पर आज पॉलिथीन की अर्थी को हमने आज एमजी रोड़ पर निकालकर यह मैसेज दिया है कि देवास से पॉलिथीन की मृत्यु हो चुकी है। आज के बाद शहर से प्लास्टिक पूर्णत: बंद कर दिया गया है।

नगर निगम सभापति रवि जैन ने बताया कि आज नगर निगम कर्मचारियों द्वारा देवास के व्यापारियों व नगरवासियों से आव्हान करने के लिए पॉलिथीन की प्रतिकात्मक अर्थी निकाली गई। उसमें सीधा संदेश हम देना चाहते है कि कम से कम पॉलिथीन का उपयोग कर देवास को स्वच्छ बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here