भोपाल में चूनर से सजेंगे घाट, 2100 दीपों का दीपदान 31 तक चलेगा

0
79

राजधानी भोपाल में चार दिवसीय भोजपुरी समाज का छठ पूजा महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान घाट चूनर से सजेंगे और 2100 दीपों का दीपदान भी होगा। महापर्व को लेकर बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने घाटों का निरीक्षण भी किया।भोजपुरी एकता मंच समिति के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि चतुर्थी 28 अक्टूबर को ‘नहाए खाए के साथ शुरू होगा। पंचमी 29 अक्टूबर को ‘खरना’ होगा और षष्टी 30 अक्टूबर को ‘डाला छठ’ मनेगी। वहीं, सप्तमी 31 अक्टूबर को समापन होगा। भोजपुरी एकता मंच समिति शीतलदास की बगिया कमला पार्क घाट को माता की चूनरी थीम पर सजाएगी। 2100 दीपों का दीपदान, नौका विहार, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

छठ पूजा घाटों का निरीक्षण
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। 30 अक्टूबर को नरेला विधानसभा में भव्यता से छठ पूजा होगी। मंत्री के साथ महापौर राय भी थीं। मंत्री सारंग ने बताया कि 10 वर्ष से नरेला विधानसभा में छठ पूजा के घाटों का विस्तार किया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पूजा व्यवस्थित हो और श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। घाटों का निरीक्षण कर मरम्मत एवं नवीन निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए घाटों पर अस्थाई शौचालय लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here